Kia Soul EV को Soul हैचबैक के आधार पर बनाया गया है, जिसकी कई विभिन्न विकसित बाजारों में बिक्री की जाती है। पुराने वर्जन की तुलना में इस मॉडल के आंकड़े लगभग दोगुने हैं और Kia के मुताबिक Soul इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बार फुल चार्ज पर 450 km तक का सफर तय कर सकती है। Soul EV में Kia ने लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन पॉलिमर 64kWh बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ 150kW की इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की पावर और 395 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। Kia Soul EV की लंबाई 4195 mm, चौंड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1605mm और व्हीलबेस 2600 mm है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की टॉप स्पीड 167 किमी प्रति घंटा है। Soul EV में 17 इंच के टायर लगे हुए हैं। बेहतरीन फीचर्स के तौर पर इसमें 10.25-इंच का चौड़ा नेविगेशन, साउंड मूड लैंप और शिफ्ट बाई वायर (SBW) दिया गया है।
Read all about the latest from the world of technology and automobiles on the links below
Tech - https://www.jagran.com/technology-hin...
Auto - https://www.jagran.com/automobile
KIA Soul EV First Look India: What’s so Special? | हिंदी | |
| 12 Likes | 12 Dislikes |
| 4,833 views views | followers |
| Cars & Vehicles | Upload TimePublished on 30 Jan 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét