Honda CB300R भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अपनी इस रेट्रो मॉडर्न स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। Honda CB300R की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी, जहां ग्राहक इस बाइक को Honda (होंडा) के डीलरशिप पर 5000 रुपये की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। यह बाइक अपने फीचर्स और स्टाइल को लेकर पहले से ही सुर्खियों में बनी थी। Honda CB300R में पावर के लिए 286 सीसी का DOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 30.4hp @ 8,000rpm की मैक्सिमम पावर और 27.4Nm @ 6,500rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। होंडा डिजाइनर्स की तरफ से नई CB300R में रेट्रो स्टाइलिंग के साथ नए एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। यह मोटरसाइकिल एक तरफ से नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे Neo Sports café कॉन्सेप्ट से लिया गया है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में ब्रश्ड मेटल रिम के साथ राउंड शेप का LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं, इसका इंस्ट्रूमेंटल कलस्टर, हेडलैंप यूनिट के नीचे दिया गया है।
Honda CB300R First look
honda cb300r,honda cb300r review,honda cb300r india
-
Read all about the latest from the world of technology and automobiles on the links below
Tech - https://www.jagran.com/technology-hin...
Auto - https://www.jagran.com/automobile
Honda CB300R First look - Jagran HiTech | |
| 10 Likes | 10 Dislikes |
| 3,154 views views | followers |
| Science & Technology | Upload TimePublished on 12 Feb 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét