Toyota Camry भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी की इस हाईब्रिड पावरट्रेन की शुरुआती कीमत 36.95 लाख रुपये है। जापान की दिग्गज कार निर्माता की यह इस साल की पहली लॉन्च है। Toyota Camry इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पुराने वर्जन को लेकर कंपनी को ग्राहकों का साथ मिला था। यहां तक की Camry के पेट्रोल वर्जन के मुकाबले इसका हाइब्रिड पावरट्रेन वर्जन कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक रहा। इस कार की कुल बिक्री का 70 फीसद हिस्सा Camry के हाइब्रिड वर्जन का था। Toyota Camry के पुराने वर्जन को मिली सफलता के बाद अब कंपनी ने इसके नए जेनरेशन को लॉन्च किया है। इस कार के कुछ फीचर्स पहले ही लीक हो चुके थे। बता दें कि नई Toyota Camry ग्लोबली इस कार की आठवी जेनरेशन है। वहीं, देश में एंट्री लेवल लग्जरी सेडान में यह चौथी जेनरेशन है।
-
Read all about the latest from the world of technology and automobiles on the links below
Tech - https://www.jagran.com/technology-hin...
Auto - https://www.jagran.com/automobile
2019 Toyota Camry First Look India | Jagran HiTech | |
| 4 Likes | 4 Dislikes |
| 3,975 views views | followers |
| Cars & Vehicles | Upload TimePublished on 18 Jan 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét